Saturday, April 28, 2012

हम जागें, गांव जागे, बिहार जागे फिर देश..

संझौली/ इंद्रपुरी (रोहतास) : हम जागें, परिवार जागे, गांव जागे, बिहार जागे, फिर देश..। पढ़ेंगे-लिखेंगे नया इतिहास बनायेंगे। संकल्प है! पुन: बिहार को विश्व गुरु बनायेंगे.. जैसे नारों के साथ गुरुवार को दैनिक जागरण के तत्वावधान में बिहार दिवस उत्सव के मौके पर जिले के संझौली व इंद्रपुरी में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी तादात में लोग जुटे। संझौली में निकाली गयी रैली में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने शिरकत किया। जबकि इंद्रपुरी के हुरका में आयोजित विचार गोष्ठी में बिहार के विकास की चर्चा हुई।

इंद्रपुरी के मध्य विद्यालय हुरका में आयोजित बिहार उत्सव में जुटे लोगों को बिहार की महत्ता को रेखांकित किया। संचालक शिक्षक नसीम अख्तर की अगुवाई में हुरका, नीमियाडिह, अंबेदकर टोला के गली-गली में जाकर, गर्व से कहो, हम बिहारी हैं, अपना बिहार, बढ़ता बिहार, पूरे जहां में सबसे प्यारा अपना बिहार सबसे न्यारा जैसे नारों से अलख जगा दिया।
रैली में बबली कुमारी, रोशनी, परमाला, जूही, काजल, छात्राओं को लीड कर रही थी। छात्र वर्ग का नेतृत्व विकास, राकी, रवि कर रहे थे। ग्रामीण भी सारा काम छोड़ रैली में बच्चों के साथ हो लिए। जिसमें योगेंद्र कुमार, मंटू मिश्रा, अक्षय सिंह, बंटी कुमार, राजाराम सिंह, सुजीत कुमार, दामोदर सिंह, अजय सिंह, रामेश्वर सिंह, रंगजी, धनजी सहित कई थे। रैली के बाद विद्यालय में 'बिहार : अतीत वर्तमान तथा भविष्य की संभावनाएं' विषय पर एक परिचर्चा हुई।
मुख्य अतिथि आरएस कालेज तिलौथू के प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह ने बिहार को और ऊंचाई पर ले जाने के लिए अभिभावकों का आह्वान किया। बीडीओ बीके शर्मा ने दैनिक जागरण की इस पहल को लाजवाब करार दिया। डीपीआरओ रामेश्वर पांडेय ने दैनिक जागरण द्वारा पहले बिहार उत्सव मनाने के लिए बधाई दी। कवि सह शिक्षक केबी शुक्ल 'बेसुध' ने इस अवसर के लिए खास तौर पर तैयार की गयी अपनी कविता 'नूतन बिहार' की प्रस्तुति की। उच्च विद्यालय के प्राचार्य कामेश्वर सिंह, आरएस कालेज के प्रो. डा. महेंद्र सिंह, डा. एपी सिंह ने भी बिहार की गौरवशाली अतीत की चर्चा की। म.वि. हुरका के प्रभारी केके उपाध्याय, मुरलीधर सिंह भी अपने विचार रखे।
हुरका पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश सिंह की कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग रहा। डाकपाल विदेश्वर सिंह, भोला सिंह, राणा प्रताप सिंह, कुमार रविरंजन, उमेश सिंह, डोमन सिंह, श्याम सुंदर, सर्वजीत राम सहित कई उपस्थित थे। स्वागत दैनिक जागरण के स्थानीय प्रतिनिधि शशि रंजन ने किया।

No comments:

Post a Comment