Tuesday, April 10, 2012

सफेद हाथी साबित हो रहा वसुधा केंद्र


Updated on: Sat, 14 Jan 2012 08:45 PM (IST) jagran.com
जीतापुर बाजार (मधेपुरा), निज प्रतिनिधि : मुरलीगंज प्रखंड के भतखोड़ा बाजार अंतर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित वसुधा केन्द्र सरकारी उदासीनता एवं अधिकारियों की लापरवाही के कारण शोभा की वस्तु बन बदहाली के कगार पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न जगहों पर संचालित वसुधा केन्द्र की लगभग यही स्थिति बतायी जा रही है। भतखोड़ा बाजार में संचालित केन्द्र के वीएलई मो.जावेद इमाम ने बताया कि हमारे यहां सिर्फ जाति, निवास, आय प्रमाणपत्र ही अप्लाई की जाती है। जबकि सरकारी निर्देशानुसार पंचायत स्तरीय विभिन्न योजनाओं को वसुधा केन्द्र से जोड़ा जाना है। लेकिन आज तक किसी भी योजना को जोड़ा नहीं जा सका। सरकारी उदासीनता एंव पदाधिकारी की लापरवाही दर्शाता है। इस बाबत जब मुखिया मनोज मंडल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुझे उपर से कोई निर्देश प्राप्त नहीं है। वहीं इस बाबत मुरलीगंज बीडीओ चन्द्रकांत चौबे से दूरभाष पर बताया कि वस्तुस्थिति का जायजा लेकर उक्त वसुधा केन्द्र से पंचायत की विभिन्न लाभकारी योजनाओं को जोड़ा जाएगा।
 

No comments:

Post a Comment